MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा हमलावर, आशीष अग्रवाल बोले-क्रॉस वोटिंग अब केवल आशंका नहीं
मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी सीट पर वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के बाद पार्टी के भीतर असहमति की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक और नेता मीनाक्षी नटराजन के नाम पर पूरी तरह सहमत नहीं थे। उम्मीदवार की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ये भी पढ़ें-MP News:भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस की स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आंतरिक विरोध खुलकर सामने आने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्णयों पर अब कांग्रेस के अपने नेता और कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं। आशीष अग्रवाल ने कहा कि क्रॉस वोटिंग अब केवल एक आशंका नहीं रह गई है, बल्कि इसके संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। उनके अनुसार कांग्रेस के भीतर बढ़ती नाराजगी यह दर्शाती है कि पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल के अपने लोग ही नेतृत्व के निर्णयों पर सवाल उठाने लगें, तो यह चुनावी चुनौती और आंतरिक असंतोष का संकेत माना जाता है।राज्यसभा चुनाव को लेकर अब सभी की नजरें मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस के भीतर कथित असंतोष को लगातार चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। ये भी पढ़ें-MP News:सीएम मोहन ने लगाया अशोक का पौधा, बोले- कोलारस में सरकार चीनी फैक्ट्री को दोबारा शुरू करेगी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा हमलावर, आशीष अग्रवाल बोले-क्रॉस वोटिंग अब केवल आशंका नहीं #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpRajyaSabhaElection #MadhyaPradeshRajyaSabhaElection2026 #CongressCandidateMeenakshiNatarajan #BjpAttackOnCongress #AshishAgrawalStatement #CrossVoting #CongressInternalConflict #RajyaSabhaPollsMp #SubahSamachar
