MP News: अमानक बीज मामले में सख्ती, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर नूनहेन्स कंपनी के खिलाफ FIR
मध्य प्रदेश के खरगोन और धार जिले के किसानों ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने हैदराबाद स्थित नूनहेन्स इंडिया कंपनी पर अमानक करेले के बीज उपलब्ध कराने का आरोप लगाया, जिससे उनकी फसल को भारी नुकसान हुआ।किसानों ने बताया कि उन्हें “रूबास्टा” किस्म के करेले के बीज दिए गए थे, जो मानक के अनुरूप नहीं थे। इन बीजों के कारण उनकी करीब 90 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। यै भी पढ़ें-MP Weather Today:मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 20 जिलों में आज लू का अलर्ट, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर नूनहेन्स इंडिया कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा किअमानक बीज और नकली पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जाएगी। ये भी पढ़ें-खंडवा मेंभीषण सड़क हादसा:थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर,मां बेटे की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर रूबास्टा किस्म पर प्रतिबंध के निर्देश केंद्रीय मंत्री ने “रूबास्टा” किस्म के अमानक करेले के बीज पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ हुए नुकसान की भरपाई और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 09:11 IST
MP News: अमानक बीज मामले में सख्ती, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर नूनहेन्स कंपनी के खिलाफ FIR #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpNews #Farmers #ShivrajSinghChouhan #SeedIssue #Agriculture #Fir #Kharagon #Dhar #SubahSamachar
