MP News: शिवपुरी को मिलेगी बड़ी औद्योगिक सौगात, 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस प्लांट का आज होगा शिलान्यास

मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में रविवार को शिवपुरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शिवपुरी में करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रदेश में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी मजबूती देगी। सरकार का मानना है कि इससे मध्य प्रदेश रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case:त्विषा केस में आरोपी पक्ष तैयार, वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर अदालत का आदेश 7 जुलाई को 211 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की भी सौगात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 211.29 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। ये भी पढ़ें-Double Murder in Bhopal:करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कराने का शक, पुलिस कमिश्नर ने घोषित किया 50 हजार का इनाम रोजगार और एमएसएमई को मिलेगा बड़ा लाभ प्रस्तावित डिफेंस प्लांट से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ये भी पढ़ें-डबल मर्डर का सुराग नहीं:इटारसी की संपत्ति बेचने पर आए 13 लाख बैंक में जमा फिर क्यों हुई हत्या, उलझी पुलिस

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 05:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: शिवपुरी को मिलेगी बड़ी औद्योगिक सौगात, 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस प्लांट का आज होगा शिलान्यास #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Shivpuri #Dr.MohanYadav #JyotiradityaScindia #AdaniDefence #DefenceManufacturingPlant #AtmanirbharBharat #MakeInIndia #IndustrialDevelopment #Investment #SubahSamachar