MP News: भिंड में नापतौल निरीक्षक से अभद्रता पर कार्रवाई नहीं, प्रदेश के कर्मचारी सोमवार को करेंगे काम बंद
भिंड जिले में नापतौल निरीक्षक से गाली-गलौज और धमकी के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर नापतौल विभाग के कर्मचारियों ने विरोध का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने सोमवार को आकस्मिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि भिंड में पदस्थ नापतौल निरीक्षक सौरभ शर्मा के साथ एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी गई। इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई है। ये भी पढ़ें- IAS Transfer:मोहन का मिडनाइट मैसेज- फिर ताकतवर बने मनीष सिंह और वर्णवाल, 2026 के रोडमैप पर सीएम गंभीर आरोप है कि भिंड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक सुरेंद्र यादव ने निरीक्षक से अभद्र व्यवहार किया। मामले की जानकारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, विभागीय नियंत्रक और पुलिस महानिदेशक तक पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। तिवारी ने कहा कि यदि एक शासकीय सेवक के साथ हुई अभद्रता पर भी कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ये भी पढ़ें-MP News:भारत भवन के 44वें स्थापना दिवस पर 10 दिवसीय समारोह का शुभारंभ, सीएम बोले- यह कला, संवाद का जीवंत केंद्र
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 16:00 IST
MP News: भिंड में नापतौल निरीक्षक से अभद्रता पर कार्रवाई नहीं, प्रदेश के कर्मचारी सोमवार को करेंगे काम बंद #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Bhind #MetrologyDepartment #EmployeeProtest #PoliceAction #SubahSamachar
