MP News: नीमच को मिलेगी 1,554 करोड़ रुपये की औद्योगिक सौगात, CM आज करेंगे 38 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नीमच जिले को करीब 1,553.98 करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। वे जिले में 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से 3,201 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और नीमच को प्रदेश के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। साथ ही इन परियोजनाओं के शुरू होने से नीमच जिले में औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ये भी पढ़ें-MP को बड़ी सौगात:चार पारंपरिक कृषि उपजों को मिला जीआई टैग, अब दुनियाभर में बनेगी अलग पहचान 30 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन, 8 का होगा लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान 30 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन तथा 8 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें 15 परियोजनाएं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) तथा 23 परियोजनाएं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) विभाग से संबंधित हैं। ये भी पढ़ें-वीर भारत न्यास जमीन विवाद:विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह ने ही जीतू पटवारी के आरोपों की पोल खोल दी सबसे बड़ा निवेश धनुका बायोटेक की परियोजना में इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा निवेश धनुका बायोटेक की सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई में होगा। इस परियोजना पर 1,247.71 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 1,690 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।इसके अलावा प्रमुख परियोजनाओं में बाबजी इंडस्ट्रियल की पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर निर्माण इकाई (81.30 करोड़ रुपये), विश्वेश्वरा डेनिम प्राइवेट लिमिटेड की अपैरल एवं टेक्सटाइल यूनिट (66 करोड़ रुपये) और बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी का बायो-सीएनजी प्लांट (61 करोड़ रुपये) भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें-पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा कुकरू:CM बोले-कुकरू,चिखलदरा,मुक्तागिरि और मेलघाट को जोड़कर टूरिज्म सर्किट बनाएंगे एमपीआईडीसी और एमएसएमई परियोजनाओं का योगदान सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं में 1,502.31 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिनसे 2,753 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। वहीं एमएसएमई विभाग की 23 परियोजनाओं में 51.67 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 448 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 07:59 IST
MP News: नीमच को मिलेगी 1,554 करोड़ रुपये की औद्योगिक सौगात, CM आज करेंगे 38 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Neemuch #Dr.MohanYadav #Mpidc #Msme #IndustrialProjects #Investment #Employment #Industry #NeemuchDevelopment #SubahSamachar
