MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले-अभी तक नहीं उतरा भागीरथपुरा का भूत, विधानसभा में औकात वाले बयान पर विवाद जारी
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन “औकात” बयान को लेकर सियासी पारा फिर चढ़ गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भागीरथपुरा का भूत अभी उनके दिमाग से उतरा नहीं है। दरअसल कैलाश विजयवर्गी ने अपने बयान पर कहा था कि ऐसी गलती हो जाती है। सिंघार ने कहा कि उन्होंने सदन में अदाणी को बिजली दिए जाने और सिंगरौली में आदिवासियों की जमीन खाली कराए जाने का मुद्दा उठाया, जो जनता के हितों से जुड़ा है। मैं जनप्रतिनिधि हूं, जनता की आवाज उठाता रहूंगा। इन मुद्दों को उठाने पर मुझे मेरी औकात बताई जाती है। कटारे का पलटवार: भाषा और आचरण पर सवाल उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और जिस तरह की भाषा और हाव-भाव का इस्तेमाल हुआ, वह निंदनीय है।कटारे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदन में क्षमा मांगना एक अच्छी परंपरा है, लेकिन संबंधित मंत्री ने न तो शब्द वापस लिए और न ही स्पष्ट खेद व्यक्त किया। “अगर वे माफी मांग लें तो उनका बड़प्पन ही दिखेगा,” उन्होंने कहा। यह भी पढ़ें-भागीरथपुरा मुद्दे पर सदन में नहीं हुई चर्चा, कांग्रेस का सदन से वॉक आउट औकात बयान बना बड़ा सियासी मुद्दा गौरतलब है कि कोल ब्लॉक और अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर बहस के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष से “औकात में रहो” कहा था। तब से कांग्रेस लगातार इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए विरोध कर रही है। साफ है, एक बयान ने सदन से लेकर सड़क तक सियासत को गरमा दिया है और यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। यह भी पढ़ें-भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, सदन में चर्चा नहीं होने पर कांग्रेस का वॉकआउट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:52 IST
MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले-अभी तक नहीं उतरा भागीरथपुरा का भूत, विधानसभा में औकात वाले बयान पर विवाद जारी #CityStates #Bhopal #LeaderOfTheOpposition #LeaderOfTheOppositionSaid–TheGhostOfBhagi #ControversyContinuesOverTheStatementOnStatus #SubahSamachar
