MP News: दतिया उपचुनाव के बीच आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, इंदौर में 1500 बीएलओ से करेंगे संवाद

दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा होगा। उनके आगमन को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ज्ञानेश कुमार 4 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। यहां शाम को लता मंगेशकर सभागार में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिले के 1,500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने सहित बूथ स्तर की व्यवस्थाओं पर चर्चा होने की संभावना है। ये भी पढ़ें-MP Affordable Housing:भूमि विकास नियमों में बदलाव की तैयारी, छोटे प्लॉट पर बड़े घर बनाने का मिलेगा मौका मुख्य चुनाव आयुक्त का यह संवाद इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने पहले भी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और बीएलओ के साथ सीधे संवाद की पहल की है। अधिकारियों का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर चुनाव प्रबंधन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इंदौर में रात्रि विश्राम के बाद 5 जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे। इस दौरान वे ओंकारेश्वर में भगवान शिव के दर्शन करेंगे और महेश्वर किले का भी भ्रमण करेंगे। ये भी पढ़ें-MP News:सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर होगी एफआईआर, सरकार कर रही नए कानून की तैयारी इधर, दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद दतिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: दतिया उपचुनाव के बीच आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, इंदौर में 1500 बीएलओ से करेंगे संवाद #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #DatiaBy-election #ChiefElectionCommissioner #GyaneshKumar #BloConference #Indore #AssemblyBy-election #ElectionCommission #ModelCodeOfConduct #SubahSamachar