MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होगी। रामराजा सरकार की नगरी में होने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेशभर के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें 106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग और जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के संयोजक भाग लेंगे। ये भी पढ़ें-MP:पीथमपुर में 272 करोड़ के नए निर्माण उपकरण प्लांट का होगा भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर काम तेज करने, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि इस बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जनसेवा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा। ये भी पढ़ें-Digvijaya Singh Latest News:'कोई राजनीति नहीं..' दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, क्या छोड़ेंगे राजनीति
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 07:02 IST
MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpBjpWorkingCommitteeMeeting #BjpPradeshKaryasamiti #OrchhaBjpMeeting #HemantKhandelwal #MadhyaPradeshBjpNews #BjpOrganization #BoothStrengthening #SubahSamachar
