MP News: भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर

मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भोपाल संभाग में पदस्थ लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्गेश कुमार राठौर को उनके वर्तमान पद से हटाकर सागर संभाग भेज दिया गया है। उनके स्थान पर रीवा संभाग में पदस्थ एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल लोकायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी निर्देश तक संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें-विश्व पर्यावरण दिवस विशेष:झीलों का शहर भोपाल पर्यावरणीय संकट की ओर, बिगड़ते पर्यावरण के ये 5 सबसे बड़े कारण आदेश के मुताबिक, वर्तमान में भोपाल संभाग में पदस्थ दुर्गेश कुमार राठौर को सागर संभाग का लोकायुक्त एसपी बनाया गया है। वहीं सागर संभाग में पदस्थ योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग भेजा गया है। रीवा संभाग के एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल लोकायुक्त के पुलिस कर्मियों के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद यह बदलाव के आदेश जारी किए गए है। इससे पहले दो डीएसपी की सेवाएं भी लोकायुक्त संगठन से लेकर पुलिस विभाग को सौंप दी गई। ये भी पढ़ें-MP News:सीएम मोहन ने लगाया अशोक का पौधा, बोले- कोलारस में सरकार चीनी फैक्ट्री को दोबारा शुरू करेगी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Lokayukta #DurgeshRathore #BhopalLokayukta #Transfer #LokayuktaSp #AdministrativeReshuffle #SubahSamachar