MP News: AIMIM नेता तौकीर निजामी ने तीन तरह के मुसलमान बताकर कही आपत्तिजनक बातें, छिड़ा सियासी विवाद

एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता तौकीर निजामी ने एक सार्वजनिक सभा में मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। निजामी ने अपने बयान में कहा कि मुसलमान तीन तरह के होते हैं।उन्होंने कहा कि एक तरह के मुसलमान वो हैं जो जूते चाटने का काम करते हैं, ये कांग्रेस में मिलेंगे। दूसरा वो जो जूते खाने का काम करते हैं, ये भाजपा में मिलेंगे। और तीसरा वो मुसलमान जो जूते मारने का काम करते हैं, ये AIMIM पार्टी में मिलेंगे। इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि "तुम कौन से मुसलमान हो" ये भी पढ़ें-Bhopal News:भभूत समझकर चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत, बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले हादसा इस बयान के बाद कई विपक्षी नेताओं ने निजामी के इस बयान की निंदा की है और इसे साम्प्रदायिक रूप से विभाजनकारी बताया है। वहीं AIMIM पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि ऐसे बयान चुनावी माहौल और समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा लगातार जारी है। ये भी पढ़ें-MP News:स्टूडेंट्स से बोले-CM ग्जाम से मत डरो, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बोर्ड परीक्षा से पहले बूस्टर डोज

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: AIMIM नेता तौकीर निजामी ने तीन तरह के मुसलमान बताकर कही आपत्तिजनक बातें, छिड़ा सियासी विवाद #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Aimim #TauqeerNizami #ControversialStatement #PoliticalControversy #SocialMediaViral #SubahSamachar