बघेल की दो टूक से बागी नेताओं में दबाव: सांसद गुरजीत की चन्नी से मुलाकात, स्पष्ट किया हाईकमान का रूख

हाईकमान से सलाह मशविरे के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत पर प्रदेश प्रभारी बघेल के स्पष्ट रूख से बागी नेता थोड़े दबाव में आ गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व और गठित की गई चुनावी कमेटियों के फैसले पर कोई परिवर्तन नहीं होगा। बघेल के इस कड़े संदेश के बाद बागी गुट में खासी हलचल का माहौल है। नाराज नेताओं को यह भी संकेत दे दिए गए हैं कि हाईकमान के फैसले को न मानने वाले नेता हाशिये पर कर दिए जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में वे टिकट की रेस से बाहर भी हो सकते हैं। राहुल गांधी ने भी फरवरी माह में पंजाब दौरे के दौरान बरनाला में मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को दो टूक कह दिया था कि पार्टी में एकजुट होकर रहना होगा अन्यथा उन्हें बाहर बैठा दिया जाएगा।उधर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गुट के कई नेता बुधवार को पंजाब प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी बघेल से मुलाकात भी की। इनमें कई पूर्व विधायक शामिल रहे। उधर, कुछ एक वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों व पूर्व स्पीकर से मिलने बघेल भी उनके घर पहुंचे। दूसरी ओर, पूर्व डिप्टी सीएम चरणजीत सिंह रंधावा, विधायक परगट सिंह, सुखपाल सिंह खैरा, भरत भूषण आशु, कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अभी भी बघेल की बैठकों से दूरी बना रखी है। बघेल दो दिन और चंडीगढ़ में रहेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि चन्नी गुट ने हाईकमान को प्रदेश में पार्टी नेतृत्व बदलने और चन्नी को प्रदेशाध्यक्ष या सीएम फेस घोषित करने के फैसले पर विचार करने के लिए सात दिन का समय दिया था जो कि पूरा होने वाला है। लिहाजा चन्नी गुट के यही वरिष्ठ नेता जल्द ही मोरिंडा में चन्नी के आवास पर फिर एकजुट होकर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बघेल की दो टूक से बागी नेताओं में दबाव: सांसद गुरजीत की चन्नी से मुलाकात, स्पष्ट किया हाईकमान का रूख #CityStates #Chandigarh-punjab #DisputeInPunjabCongress #PunjabCongressNews #SubahSamachar