किसानों का भोपाल में प्रदर्शन हुआ उग्र: पांच मांगों पर दिया अल्टीमेटम; CM हाउस घेरने की तैयारी; देखें तस्वीरें

मूंग की 100% खरीदी हो, MSP की कानूनी गारंटी मिले, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द की जाए और किसानों को दी गई मोदी की गारंटी पूरी की जाए। ये किसानों की पांच प्रमुख मांगें हैं। इन्हीं मांगों को लेकर किसानों ने 'किसान क्रांति पदयात्रा' का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया है। इस बीच किसानों का प्रदर्शनउग्र हो चुका है। जैसे ही 11 बजे के बाद किसानों की संख्या बढ़ने लगी। अन्य जिलों से किसान पहुंचने लगे तो किसानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन तेज कर दिया है। बसों के ऊपर चढ़ गए हैं। पुलिस की बैरीकेट तोड़कर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस पर किसानों का पलड़ा भारी होता हुआ दिख रहा है। वहीं किसान नेता शांति की अपील कर रहे हैं। समूह के समूह में बसों की छत के ऊपर चढ़कर किसान नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए भोपाल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के जत्थे को मंगलवार को होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु पर ही रोक दिया गया था। इसके बाद किसानों ने पूरी रात वहीं डेरा डाले रखा। बुधवार सुबह होते ही धरना स्थल पर किसानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी। किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी दिखाई दिया। नर्मदापुरम रोड समेत प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




किसानों का भोपाल में प्रदर्शन हुआ उग्र: पांच मांगों पर दिया अल्टीमेटम; CM हाउस घेरने की तैयारी; देखें तस्वीरें #CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #BhopalFarmersProtest #MpFarmersProtest #Msp #MoongProcurement #FarmerProtest #BhopalNews #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar