Agra News: लूट के शिकार सराफ के घर पहुंचे सांसद चाहर
पिनाहट। जरार के सराफा कारोबारी के घर पर हुई 16 लाख के नकदी, जेवर की लूट के मामले में मंगलवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। सांसद ने कारोबारी को हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद चाहर ने लूट के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी के निर्देश एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा एवं थाना प्रभारी को दिए। अधिकारियों ने उनको जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री सतेंद्र बरुआ, जिला पंचायत सदस्य मुन्नालंबर, कृष्णपाल सिंह, अमित ओझा, रविंद्र बघेल प्रधान, सोहित गर्ग, शिवकुमार शर्मा आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:23 IST
Agra News: लूट के शिकार सराफ के घर पहुंचे सांसद चाहर #Agra #AmarUjala #Pinahat #SubahSamachar
