MP Assembly Session: शाला भवनों के रखरखाव और विद्युतीकरण काम में अनियमितता पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, बहस जारी
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन में विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ ही स्कूलों की अव्यवस्था और बिजली कार्यों में अनियमितता जैसे मुद्दे भी गूंजने वाले हैं। आज की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से प्रदेश के स्कूलों की स्थिति को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा बिजली कार्यों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में उठाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की अनुदान मांगों पर करीब पांच घंटे तक विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। सरकार की ओर से विभागीय मंत्री जवाब देंगे, जबकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ मैदान में है। बजट सत्र के इस अहम दिन पर सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना भी जताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 11:04 IST
MP Assembly Session: शाला भवनों के रखरखाव और विद्युतीकरण काम में अनियमितता पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, बहस जारी #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpAssemblySession #BudgetSessionDay9 #SchoolMismanagement #ElectricityIrregularities #OppositionProtest #GrantDemandsDiscussion #StateGovernment #SubahSamachar
