है जवानी तो इश्क होना है के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों रोए डेविड धवन? वरुण की एंट्री ने खींचा ध्यान; देखें वीडियो
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर पहले 21 मई को रिलीज होने वाला था लेकिन एक विवाद के कारण यह टाल दिया गया। आज शनिवार यानी 23 मई को वरुण की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। साथ ही मुंबई में एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया। इसमें फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन, एक्टर वरुण धवन और बाकी स्टार कास्ट नजर आई। इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन फूट-फूटकर रोए। वरुण के बारे में कई बातें डायरेक्टर और पिता होने के नाते उन्होंने साझा की। साथ ही वरुण की एंट्री भी बड़ी स्वैग वाली रही। क्याें रो पड़े डायरेक्टर डेविड धवन डेविड धवन का ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इसमें वह फूट-फूटकर रो रहे हैं। ऐसा वरुण धवन की वजह से हुआ। डेविड कहते हैं, एक एक्टर के तौर पर वरुण इंप्रूव करेगा, आप जैसा चाहेंगे, वैसा यह रोल करेगा। लेकिन एक बेटे के तौर पर यह बहुत ही अच्छा है। मैं जब बीमार था, तो हर वक्त हॉस्पिटल में रहता था। डेविड ने यह भी बताया कि कैसे वरुण उनके बहुत केयर करते हैं। यह बताते हैं कि डायरेक्टर डेविड धवन रो पड़े। पिता को राेते देख वरुण धवन भी इमोशनल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:55 IST
है जवानी तो इश्क होना है के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों रोए डेविड धवन? वरुण की एंट्री ने खींचा ध्यान; देखें वीडियो #Bollywood #National #MovieHaiJawaniToIshqHonaHai #HaiJawaniToIshqHonaHaiTrailer #HaiJawaniToIshqHonaHaiLaunch #HaiJawaniToIshqHonaHaiDirectorDavidDhawan #DavidDhawan #VarunDhawanEmotional #DavidDhawanUpcomingMovie #SubahSamachar
