Ayodhya News: लू और तपिश से सड़कों पर आवाजाही हुई कम

अयोध्या। शहर में गर्मी ने इस समय अपने चरम तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरे दिन तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच हालात और अधिक गंभीर हो रहे हैं। मौसम वेबसाइट के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 21 से 25 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान लू के थपेड़े, झुलसाने वाली गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। लू से बचाव के उपायचिकित्सकों के अनुसार, शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर बाहर निकलें। अनावश्यक रूप से धूप में जाने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: लू और तपिश से सड़कों पर आवाजाही हुई कम #MovementOnTheRoadsHasDecreasedDueToTheHeatwaveAndScorchingHeat #SubahSamachar