Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास पीर बाबा के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।जाटल रोड स्थित न्यू आरके पुरम निवासी रवि (35) किसी कार्य से रविवार को सोनीपत गए थे। देर रात वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी टाटा पंच कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मृतक के पिता बलराम, मूल रूप से हिसार के गांव बांस पेटवाड़ निवासी हैं, ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार न्यू आरके पुरम, जाटल रोड में रह रहा है। सोनीपत से लौटते समय सिवाह गांव के पास बेटा रवि हादसे का शिकार हो गया।दुघर्टना में घायल महिला ने दम तोड़ासमालखा। समालखा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 76 वर्षीय महिला की आठ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां गुन्ना देवी वार्ड नंबर-13, सब्जी मंडी, समालखा में मेरे बड़े भाई के पास रहती थीं। वे 19 जून की सुबह करीब आठ बजे छौक्कर डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आए मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला के हाथ, पैर, छाती और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सामान्य अस्पताल समालखा और बाद में पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। उनकी 27 जून की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पहले ही दर्ज कर ली गई थी। महिला की मौत के बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 02:48 IST
Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत #MotorcyclistKilledAfterBeingHitByACar #SubahSamachar
