Panipat News: कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए किया प्रेरित

पानीपत। जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला में रविवार को पिछड़े वर्ग समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का बुके देकर और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर प मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओंं को संगठन को मजबूत करने के लिए काम कराना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रफल सिंह कश्यप का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पिछड़े वर्ग समाज के लोग आज पिछड़े नहीं बल्कि आज सबसे आगे की श्रेणी में है, क्योंकि देश व प्रदेश में ओबीसी का ही नेतृत्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आगे आकर समाज के लिए कल्याणकारी कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश का पहले प्रधानमंत्री जिसने पिछड़ों को ओबीसी का संवैधानिक दर्जा दिया और इतना ही नहीं मोदी ने अपने मंत्री मंडल में 24 केन्द्रीय मंत्री पिछड़े वर्ग से चुने है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन एडवोकेट राधेश्याम यादव व मास्टर सचिन पाल ने किया। इस मौके पर एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो, गोविन्द सैनी, सत्यवीर प्रजापति, जितेन्द्र सैन, सन्नी कश्यप, हरदेवा कश्यप, महिपाल कश्यप व राकेश सैनी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए किया प्रेरित #MotivatedWorkersToExpandTheOrganization #SubahSamachar