UP: पांच साल से पति से अलग थी चांदनी, सामने आई विवाद की ये दो वजह; दो बेटियों संग जान देने वाली महिला की कहानी
यूपी के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना इलाके के नजफगढ़ में महिला चांदनी (35) ने मंगलवार सुबह दो बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। वह पति राकेश से अलग होने के बाद पांच साल से मायके में रह रही थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नजफगढ़ निवासी चांदनी का विवाह 2012 में मैनपुरी करहल क्षेत्र के राकेश उर्फ नेता के साथ हुआ था। परिजन का कहना है कि पति के शराब पीने की लत के कारण उनमें विवाद होता था। करीब पांच साल पहले दोनों में अलगाव हो गया। इसके बाद चांदनी बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। चांदनी के पिता रामलाल पासवान गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चांदनी की मां शांति देवी भूसा लेने खेत गई थीं। घर में दोनों बेटियों के साथ चांदनी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 07:44 IST
UP: पांच साल से पति से अलग थी चांदनी, सामने आई विवाद की ये दो वजह; दो बेटियों संग जान देने वाली महिला की कहानी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurSuicide #SubahSamachar
