Jalandhar: फंदे पर झूली तीन बेटियों की मां, जेल में बंद है पति; छोटी बच्ची के रोने से खुली परिवार की नींद
जालंधर के बिलगा थाना क्षेत्र के गांव बुर्जहसन में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 32 वर्षीय कुलविंदर कौर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तीन बेटियों की मां थीं और उसका पति बलविंदर सिंह इस समय एक मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है। घटना के समय कुलविंदर कौर अपनी बेटियों के साथ घर के अलग हिस्से में रह रही थीं। परिवार के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे घर के आंगन में सोते समय अचानक छोटी बच्ची के रोने की आवाज आई। जब परिवार वालों ने कुलविंदर कौर को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो तलाश शुरू की गई। एक कमरे का दरवाजा हल्का खुला मिला और अंदर लाइट बंद थी। जैसे ही दरवाजा खोलकर लाइट जलाई गई, कुलविंदर कौर को कमरे की रेलिंग से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के ससुर गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में पारिवारिक व व्यक्तिगत कारणों की ओर इशारा करते हुए कुछ आरोप लगाए हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 13:18 IST
Jalandhar: फंदे पर झूली तीन बेटियों की मां, जेल में बंद है पति; छोटी बच्ची के रोने से खुली परिवार की नींद #CityStates #Chandigarh-punjab #JalandharPolice #Suicide #SubahSamachar
