प्यार, इनकार और कत्ल: अफशा की सिर में पीछे से मारी थी गोली, कमरे में फर्श पर पड़े खून को पोछे से किया था साफ

मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को की गई अफशा (21) की हत्या में पुलिस ने उसकी मां कासिफा और भाई कैफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। ये आरोपी मुख्य आरोपी आरिश के साथ वारदात में शामिल रहे। उन्होंने साक्ष्य और वारदात को छिपाने का भी प्रयास किया था। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी मक्का मस्जिद के पास शनिवार सुबह अफशा की सिर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद परिवार के लोग उसे लहूलुहान हालत में जगदंबा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मोहल्ले के लोगों और अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया था कि अफशा छत से गिरकर घायल हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्यार, इनकार और कत्ल: अफशा की सिर में पीछे से मारी थी गोली, कमरे में फर्श पर पड़े खून को पोछे से किया था साफ #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar