UP: आंधी का कहर, चार की मौत और सात घायल, बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित
मुरादाबाद मंडल तेज आंधी में जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग इलाकों में आंधी के कारण दंपती सहित चार लोगों की मौत जबकि सात से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आंधी का कहर इतना था कि करीब दो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे कई जगह रास्ते अवरुद्ध हुए। तेज आंधी के कारण मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे इदरीस (55) और उनकी पत्नी फात्मा (50) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों छत पर सो रहे थे। आंधी के दौरान वह सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। तभी बगल में उनके भाई बिदरीश की मकान की छत पर बना टीनशेड उड़ गया और उसकी दीवार गिरने से इदरीस और फातमा दब गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 11:07 IST
UP: आंधी का कहर, चार की मौत और सात घायल, बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #SubahSamachar
