Moradabad: दिल्ली-पंजाब से बिहार तक चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, सभी यूपी होकर जाएंगी, होली में यात्रियों को राहत
होली पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से पांच ट्रेनें दिल्ली, पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होकर चलेंगी।जबकि एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन तिलक ब्रिज से मुरादाबाद तक किया जाएगा। अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी जनरल टिकट लेकर सफर करने की अनुमति होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली व पंजाब से बिहार के बीच सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। लिहाजा इन रूटों पर सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या अब 24 हो गई है। इन सभी ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है। यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए अब परेशान होना नहीं पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:37 IST
Moradabad: दिल्ली-पंजाब से बिहार तक चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, सभी यूपी होकर जाएंगी, होली में यात्रियों को राहत #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #HoliSpecialTrain #MoradabadRailway #IndianRailways #FestivalSpecialTrain #AdditionalCoach #UttarakhandTrain #RailwayBooking #SubahSamachar
