Moradabad: महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपे, नवजात को उठा चल दिया था युवक

महिला अस्पताल में मंगलवार को बच्चा चोरी का शोर मचा। सुरक्षा कर्मियों ने एक आरोपी को नवजात बच्ची को गोद में लिए मौके पर पकड़ा। दूसरी आरोपी महिला को वार्ड के बाहर से पकड़कर दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। आरोप है कि युवक एमसीएच विंग की दूसरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती महिला के बच्ची को उठाकर चल दिया। तभी महिला का शोर सुनकर सुरक्षा कर्मी पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास कोई आईडी कार्ड भी नहीं मिला। सुरक्षा कर्मियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस कर्मियों ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपना नाम जव्वाद और पता मुगलपुरा बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Moradabad: महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपे, नवजात को उठा चल दिया था युवक #CityStates #Moradabad #WomanHospitalMoradabad #BabyTheftScare #NewbornGirl #CivilLinesPolice #HospitalSecurityMoradabad #UpNews #SubahSamachar