Moradabad: दिल्ली रोड पर पीतल फर्म में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट बताई गई वजह
दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के सामने निर्यात नगर में बुधवार रात 11 बजे ट्राॅफी तैयार करने वाली पीतल फर्म भीषण आग लग गई थीं। आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की भयावहता देखते हुए कांठ, बिलारी, ठाकुरद्वारा से दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मानसरोवर निवासी गोपाल मेहता की कन्हैया लाल ओवरसीज नाम से सर्किट हाउस के सामने निर्यात नगर में फर्म है। इस फर्म में ट्राॅफियां बनाई जाती हैं। बुधवार को शाम की शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। सिर्फ गार्ड ही फर्म में माैजूद थे। रात 11 बजे अचानक फर्म से धुआं उठने लगा। अभी गार्ड कुछ समझ पाते कि आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे फर्म में फैल गई। बाद में गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर अग्निश्मन विभाग की टीम माैके पर पहुंच गई। लेकिन भीषण आग के आगे विभाग के इंतजाम नाकाफी देखे। इसे बाद बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। अग्निश्मन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि फर्म में अंदर घुसने के लिए गेट तोड़ दिया गया। इसके बाद पाइप लेकर कर्मचारी अंदर घुसे। पड़ोसी फर्म के हाइड्रेंट में पाइप लगाकर आग बुझाना शुरू किया गया। आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अभी तक की जांच में शॉर्ट सर्किट होने आग लगने की वजह सामने आई है। 10 गाड़ियां और 100 कर्मचारी आग बुझाने में लगे माैके पर पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की दस गाड़ियां लगानी पड़ीं। करीब 100 कर्मचारी की दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फर्म खड़ी थीं 12 लग्जरी कारें, निकाली गईं बाहर जिस पीतल फर्म में आग लगी थी, उसमें 12 लग्जरी कारें खड़ी थीं। इसे निकालने के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह इन कारों को बाहर निकाला गया। सामान निकालकर दूसरी फर्म में शिफ्ट किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 03:11 IST
Moradabad: दिल्ली रोड पर पीतल फर्म में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट बताई गई वजह #CityStates #Moradabad #Fire #SubahSamachar
