26 लाख के हिसाब पर दो निर्यातकों में विवाद: मझोला थाने में केस दर्ज, धमकी और गाली गलाैच करने का आरोप
मुरादाबाद के पांच सितारा होटल के मालिक एवं निर्यातक महेश चंद्र अग्रवाल और निर्यातक इकबाल शम्सी के बीच 26 लाख रुपये के हिसाब को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में महेश अग्रवाल की तहरीर पर मझोला थाना पुलिस ने इकबाल शम्सी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एमआईडीपीएल (मुरादाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रा. लि.) सरकारी क्लस्टर परियोजना से संबंधित कंपनी है। इसका संचालन निर्यातकों की एक टीम कर रही है। इकबाल शम्सी कंपनी के खातों एवं प्रबंधन का कार्य देखते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 08:18 IST
26 लाख के हिसाब पर दो निर्यातकों में विवाद: मझोला थाने में केस दर्ज, धमकी और गाली गलाैच करने का आरोप #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadNews #ExportersDispute #MaheshAgarwal #IqbalShamsi #Midpl #MajholaPolice #26LakhDispute #ThreatCase #SubahSamachar
