मुरादाबाद: बीज प्रमाणीकरण संस्था का उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार, 70 हजार की मांगी थी घूस, 10 हजार बरामद

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीज सत्यापन और टैग जारी करने के बदले किसान से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक सतर्कता ने बताया कि उपनिदेशक रूप सिंह ने बीजों के सत्यापन और टैग जारी करने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर आरोपी ने पहले 10 हजार रुपये तत्काल और शेष 60 हजार रुपये अगस्त के दूसरे सप्ताह में देने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत की थी। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप बिछाया। शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित कार्यालय में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते समय विजिलेंस टीम ने रूप सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुरादाबाद: बीज प्रमाणीकरण संस्था का उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार, 70 हजार की मांगी थी घूस, 10 हजार बरामद #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadBribery #SeedCertification #RoopSingh #Corruption #UpNews #Trap #Arrest #Crime #SubahSamachar