Moradabad: शटडाउन के बाद भी लाइन में दाैड़ा करंट, लाइनमैन की माैत से हड़कंप, जेई निलंबित और एसएसओ बर्खास्त
शटडाउन के बाद भी हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ जाने से पोल पर काम कर रहे लाइनमैन सर्वेश कुमार (38) की मौत हो गई। रविवार शाम को हुई इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा करते हुए विभागीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। बिजली अफसरों ने इस मामले में जेई प्रेम प्रकाश पटेल को निलंबित कर दिया गया है जबकि एसएसओ हरपाल को बर्खास्त कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है। वहीं सर्वेश कुमार के बेटे ने बिजलीघर के जेई और एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी गई है। भवानीपुर निवासी सर्वेश कुमार सुरजननगर बिजली घर पर लाइनमैन थे। दूल्हापुर मढ़ैया गांव से सूचना आई थी कि लाइन में कोई फाल्ट आ गया है। उन्होंने बिजली घर से शटडाउन लिया और लाइन को ठीक करने के लिए चले गए। शाम को करीब 4:30 बजे वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 11:21 IST
Moradabad: शटडाउन के बाद भी लाइन में दाैड़ा करंट, लाइनमैन की माैत से हड़कंप, जेई निलंबित और एसएसओ बर्खास्त #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #LinemanDeath #ElectricityDepartment #HighTensionLine #MoradabadNews #Accident #PowerSupply #UttarPradeshNews #BreakingNews #SubahSamachar
