Car Parking in Monsoon: बारिश में कार पार्क करते समय ध्यान रखें ये पांच जरूरी बातें, नहीं हो सकता भारी नुकसान

Car Parking Tips in Rain: कार पार्क करना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है, खासकर बारिश में। कई बार लोग जल्दबाजी में कार को ऐसी जगह पर पार्क कर देते हैं, जहां जलभराव, गिरते पेड़ या तेज हवा की वजह से वाहन को नुकसान पहुंच सकता है। अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो कार को बड़े नुकसान और अनावश्यक खर्च से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं बारिश के दौरान कार पार्क करते समय किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षित जगह पर ही करें पार्किंग मानसून में पार्किंग के लिए हमेशा ऐसी जगह चुनें, जहां पानी जमा होने की संभावना कम हो। निचले इलाकों, बेसमेंट पार्किंग और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से इंजन, अंडरबॉडी और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। पेड़ों के नीचे कार पार्क करने से बचें क्योंकि तेज बारिश और हवा के दौरान पेड़ों की टहनियां, कमजोर दीवारें या पुराने शेड गिर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कार को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा खुली और सुरक्षित जगह का चुनाव करें। खिड़कियां, दरवाजे और सनरूफ जरूर जांच लें कार पार्क करने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें कि सभी खिड़कियां, दरवाजे और सनरूफ पूरी तरह बंद हों। इसके साथ ही रबर सीलिंग की भी जांच कर लें, ताकि बारिश का पानी कार के अंदर न जा सके। हैंडब्रेक लगाएं, जरूरत पड़े तो व्हील चॉक का इस्तेमाल करें बारिश के दौरान सड़कें और पार्किंग एरिया फिसलन भरे हो जाते हैं। ऐसे में कार पार्क करने के बाद हैंडब्रेक लगाना न भूलें। अगर कार ढलान वाली जगह पर खड़ी है, तो टायर के नीचे व्हील चॉक या पत्थर रख सकते हैं, जिससे कार अपनी जगह से न हिले। शेड या वाटरप्रूफ कार कवर का करें इस्तेमाल अगर संभव हो तो कार को गैराज, शेड या कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करें। अगर मजबूरन खुले में पार्क करना ही पड़ रहा है, तो अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ कार कवर इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि कार पूरी तरह सूखी होने के बाद ही कवर लगाएं। बारिश के बाद जरूर करें ये काम बारिश खत्म होने के बाद कार को अच्छी तरह धोएं और सुखाएं। इसके अलावा अंडरबॉडी की सफाई करवाना भी जरूरी है, ताकि जंग लगने का खतरा कम हो सके। अगर आपके इलाके में बाढ़ या भारी जलभराव का खतरा है, तो एहतियात के तौर पर बैटरी डिस्कनेक्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Automobiles National



Car Parking in Monsoon: बारिश में कार पार्क करते समय ध्यान रखें ये पांच जरूरी बातें, नहीं हो सकता भारी नुकसान #Automobiles #National #SubahSamachar