Kotdwar News: बंदर छीन रहे राहगीरों का सामान, लोगों को काटकर कर रहे घायल

लोगों ने वन विभाग से की निजात दिलाने की मांगलैंसडौन। छावनी नगर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। बंदर राहगीरों के हाथों से उनका सामान छीन रहे हैं। कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने वन विभाग से निजात दिलाने की मांग की है।स्थानीय निवासियों राकेश कुमार, जतिन, अमर ने बताया कि सदर बाजार, सूबेदार मोहल्ला, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, एमईएस तिराहे के पास असंख्य बंदरों की आवाजाही बनी है। बंदर कुछ राहगीरों को काटकर घायल भी कर चुके हैं।बंदर अब तक सामान को ही नुकसान पहुंचा रहे थे। अब तो आम जन के लिए बंदर खतरा बन गए हैं। परेशान लोग अब हाथों में डंडा लेकर समूह के रूप में आवाजाही कर रहे हैं। लोगों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। अब स्थानीय निवासियों ने वन प्रभाग के रेंज अधिकारी राकेश चंद्र शाह से मिलकर उन्हें बंदरों के उत्पात से राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने बंदरों की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: बंदर छीन रहे राहगीरों का सामान, लोगों को काटकर कर रहे घायल #MonkeysAreSnatchingThingsFromPassersbyAndInjuringPeopleByBitingThem. #SubahSamachar