Hathras News: जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक, मरीज को देखने आए वृद्ध के ऊपर छत से कूदा बंदर, पैर पर काटा
हाथरस के जिला अस्पताल में बंदरों का खौफ चरम पर है। 25 जून को 65 वर्षीय वृद्ध पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आस-पास मौजूद लोगों ने बमुश्किल वृद्ध को बंदर के चंगुल से बचाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। पीड़ित लहरा निवासी लीलाधर (65 वर्ष) जिला अस्पताल में भर्ती परिचित मरीज को देखने आए हुए थे। वह अस्पताल परिसर में वार्ड के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक छत पर बैठे एक बंदर ने उनके ऊपर छलांग लगा दी। वह सीधे वृद्ध की कमर पर कूदा। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, बंदर ने पैर में काट लिया और उन्हें नोच डाला। अचानक हुए इस हमले से वृद्ध चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने लाठी-डंडे फटकार कर बंदर को वहां से भगाया। बंदर के हमले में वृद्ध लहूलुहान हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 10:36 IST
Hathras News: जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक, मरीज को देखने आए वृद्ध के ऊपर छत से कूदा बंदर, पैर पर काटा #CityStates #Hathras #MonkeyTerror #MonkeyAttack #BaglaHospitalHathras #HathrasNews #LahraHathras #SubahSamachar
