Ayodhya News: महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़, युवक की चप्पलों से कर दी पिटाई; सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस

यूपी के अयोध्या में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़, युवक की चप्पलों से कर दी पिटाई; सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaPolice #SubahSamachar