Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी

सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां चलती बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की हरकतें कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई की। घटना 23 मार्च की है, जब सतना से अमरपाटन जा रही बस में आरोपी डॉ. आलोक सिन्हा महिला के बगल में बैठा था। यात्रा के दौरान उसने महिला के साथ लगातार अभद्र हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में अहम सबूत बना। घटना के बाद महिला सीधे अमरपाटन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी की धाराओं में मामला कायम किया।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 10 अप्रैल को फरार चालान न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपी जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा लेकिन अदालत ने राहत देने से इंकार कर दिया। ये भी पढ़ें:Mandla News:बबलू पंडा हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, गोली मारकर ली थी जान न्यायिक अधिकारी शालिनी उइके की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच को और मजबूत करने में जुटी है। बस में मौजूद अन्य यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं और वीडियो साक्ष्य की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। थाना प्रभारी विजय परस्ती ने बताया कि महिला के साथ अभद्र हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Maihar #MaiharNews #BusMisconductCase #ProfessorArrestedIndia #WomanBraveryCase #VideoEvidenceCrime #PublicTransportSafetyIndia #SubahSamachar