Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी आज, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें इन चीजों का दान

Mohini Ekadashi 2026 Daan Samagri: वैशाख मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एकादशी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत की रक्षा करने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के पुराने पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। खास तौर पर आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन किया गया दान बेहद फलदायी माना जाता है। सबसे पहले बात करें जल दान की, तो वैशाख की भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम माना गया है। इस दिन राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना या शीतल जल, शरबत या पना बांटना न सिर्फ दूसरों को राहत देता है, बल्कि दान करने वाले को भी मानसिक शांति प्रदान करता है। ऐसा करने से चंद्रमा से जुड़े दोष भी शांत होते हैं और घर में शांति बनी रहती है। Bhaum Pradosh Vrat 2026:27 या 28 अप्रैल कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत जानें तिथि शुभ योग और मुहूर्त Brahma Muhurat:ब्रह्म मुहूर्त को क्यों कहा जाता है दिन का सबसे शक्तिशाली समय जानें इस समय क्या करना चाहिए

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 13:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी आज, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें इन चीजों का दान #Festivals #National #MohiniEkadashi2026 #MohiniEkadashiDate #BenefitsOfMohiniEkadashi #ItemsToDonateOnEkadashi #LordVishnuMohiniAvatar #VaisakhaShuklaEkadashi #SubahSamachar