MP: पहले दोस्ती कर आरोपी ने दिया शादी का झांसा, फिर युवती को गर्भवती कर बनाया ये दबाव; अब किया गया गिरफ्तार
धार मेंसोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे दिल्ली ले गया, जहां कोर्ट मैरिज के नाम पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए दरगाह तक ले गया। यह घटना किसी वेब सीरीज की कहानी नहीं, बल्कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी आपबीती बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह था मामला धार जिले की सरदारपुर तहसील के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को दस्तयाब करने के बाद उसके बयान दर्ज किए। शुरुआत में पीड़िता चुप रही, लेकिन परिवार के हौसला देने पर कॉलेज छात्रा रूपाली (बदला हुआ नाम) ने रोते हुए अपनी पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद निजाम निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से हुई थी। आरोपी युवती के घर के पास किराए से रहकर कारपेंटर का काम करता था। उसने शुरुआत में अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर खुद को सोनू बताया और युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब दो साल पहले आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाकर पहली बार जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार डराकर उसका शोषण करता रहा। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई। मौलवी से भी मिलवाया पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया, लेकिन साथ ही शर्त रखी कि उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी। फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आरोपी युवती को झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और निकाह के लिए एक मौलवी से भी मिलवाया गया। ये भी पढ़ें-Bhopal News: भोपाल के जवाहर चौक में बड़ा हादसा टला, 5 दुकानों के छज्जे गिरे, दुकानदारों ने भागकर बचाई जान दिल्ली में रहने के दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा। इस बीच परेशान परिजन थाने पहुंचे और धार जिले के राजगढ़ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। 790 किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस पुलिस ने तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस की और युवती की तलाश में करीब 790 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंची। दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और युवती को सुरक्षित बरामद कर राजगढ़ लाया गया। शुरुआत में आरोपी के डर से युवती ने उसके खिलाफ बयान नहीं दिए, लेकिन परिजनों के सहयोग से उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू पिता रईस अहमद के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और वहां से युवती व आरोपी को लेकर गांव आई। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए महिला अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:29 IST
MP: पहले दोस्ती कर आरोपी ने दिया शादी का झांसा, फिर युवती को गर्भवती कर बनाया ये दबाव; अब किया गया गिरफ्तार #CityStates #Crime #Dhar #MadhyaPradesh #HindiNews #SubahSamachar
