35 सेकंड में 32 वार: युवती के कत्ल के लिए अमेजन से मंगवाए थे तीन चाकू, इस डर से मारा; चौंकाने वाला कबूलनामा

मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में युवती डिंपल खत्री की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी हरजिंदर सिंह मान ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से मंगवाए थे। पुलिस अब चाकुओं की खरीद से जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी मान ने कबूल किया कि डिंपल खत्री पिछले कुछ समय से उससे दूरी बना रही थी और उससे बातचीत भी बंद कर चुकी थी। इसी बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसे डर था कि डिंपल हमेशा के लिए उससे सारे रिश्ते खत्म कर शहर छोड़ रही है। इसी आशंका और गुस्से ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




35 सेकंड में 32 वार: युवती के कत्ल के लिए अमेजन से मंगवाए थे तीन चाकू, इस डर से मारा; चौंकाने वाला कबूलनामा #CityStates #Chandigarh-punjab #Mohali #MohaliMurder #SubahSamachar