मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, जन-कल्याण को समर्पित : संबित पात्रा

नंगल (ऊना)। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे करने व सरकार की उपलब्धियों को देशभर में पंहुचाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. संबित पात्रा बुधवार को आंनदपुर साहिब पंहुचे, यहां पहुंचने पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले संबित पात्रा ने आंनदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर देश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आईटीआई आंनदपुर साहिब में पौधरोपण किया। आनंदपुर साहिब में प्रेस वार्ता में डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्ष विकास, विश्वास और जन-कल्याण के वर्ष रहे हैं और इस दौरान देश ने प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। ऊना से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत रेल सेवा भाजपा द्वारा आनंदपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पात्रा ने कहा कि मोहाली में सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला के विस्तार के लिए 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब से ऊना तक फोरलेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है तथा नंगल स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के विस्तार से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता के विश्वास और सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, जतिंद्र सिंह अटवाल, हरमनजीत सिंह प्रिंस, कर्ण मैहण आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 23:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, जन-कल्याण को समर्पित : संबित पात्रा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar