Noida News: जिम्स में दर्द का आधुनिक इलाज शुरू

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स में अब कम चीर-फाड़ वाली तकनीक से पुराने दर्द का इलाज किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में विशेष एमआईपीएसआई लैब बनाई गई है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और सी-आर्म मशीन की मदद से सटीक जगह पर इंजेक्शन लगाकर इलाज करते हैं। जिम्स के अनुसार, पिछले एक महीने में 10 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया है। इनमें कमर से पैर तक दर्द, घुटनों का दर्द, कंधे, कोहनी और पैर के तलवे में दर्द से परेशान मरीज शामिल हैं। इस सेवा में डॉ. नाजिया नजीर, डॉ. समीक्षा खन्नूजा और डॉ. रुचि सिंह मरीजों का इलाज कर रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जिम्स में दर्द का आधुनिक इलाज शुरू #ModernPainTreatmentLaunchedAtJIMS #SubahSamachar