Noida News: बात कर रही युवती से छीना मोबाइल
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास युवती से मोबाइल फोन झपट लिया। घटना उस समय हुई, जब युवती बाजार से लौटते समय सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-3 निवासी स्वाति चौधरी कुछ दिन पहले सेक्टर-50 मार्केट आई थीं। खरीदारी के बाद वह मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक परिचित का फोन आया। वह बातचीत में व्यस्त थीं कि तभी एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:56 IST
Noida News: बात कर रही युवती से छीना मोबाइल #MobileSnatchedFromYoungWomanWhileSheWasTalking #SubahSamachar
