Kangra News: चिप की कमी से 80 फीसदी तक महंगे होंगे मोबाइल फोन

धर्मशाला। पिछले डेढ़ महीने से मोबाइल फोन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ग्राहक और विक्रेता दोनों परेशान हैं। मोबाइल चिप सेट की भारी कमी के कारण विभिन्न डिवाइस की कीमतें 80 फीसदी तक बढ़ गई हैं। इस कारण बाजार में मोबाइल फोन की बिक्री पर गहरा असर पड़ा है और ग्राहकों ने भी अब नई खरीदारी में रुचि कम कर दी है।मोबाइल फोन विक्रेताओं के अनुसार पहले उपभोक्ताओं का डाटा केंद्र केवल अमेरिका में होता था, लेकिन अब हर देश अपना स्वतंत्र डाटा केंद्र बना रहा है। इस कारण स्टोरेज चिप सेट की एक बड़ी खपत इन नए डाटा केंद्रों के निर्माण में हो रही है। इसकी वजह से मोबाइल निर्माता कंपनियों को पर्याप्त चिप सेट नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है।हाल ही में मोबाइल फोन कंपनियों ने विक्रेताओं को ई-मेल भेजकर निर्देश दिए हैं कि वे अब 5जी मोबाइल फोन को न्यूनतम 20 हजार रुपये की कीमत पर ही बेचें। कीमतों में इस वृद्धि का असर अब 4जी मोबाइल फोन पर भी पड़ा है। विक्रेताओं के अनुसार पहले जो मोबाइल फोन सात से आठ हजार रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाता था, वह अब बाजार में 14 से 15 हजार रुपये के बीच मिल रहा है।मोबाइल के दामों में पिछले डेढ़ महीने से भारी उछाल आया है। इसका लगभग 60 से 70 फीसदी असर बाजारों पर पड़ा है। मोबाइल महंगे होने का सबसे बड़ा कारण चिप सेट की कमी है। -मनीष लुथरा, मोबाइल विक्रेता, धर्मशालामैंने हाल ही में एक नया मोबाइल खरीदने का मन बनाया था। लेकिन बाजार में लगातार बढ़ रहे दामों को देखते हुए अब मुझे अपना पसंदीदा मोबाइल खरीदने का फैसला बदलना पड़ सकता है। -हैप्पी ठाकुर, ग्राहक, धर्मशाला हैप्पी ठाकुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: चिप की कमी से 80 फीसदी तक महंगे होंगे मोबाइल फोन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar