Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु की जेब से मोबाइल चोरी

भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को जालंधर से माता के दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की जेब से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया। हालांकि होमगार्ड जवानों व स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों के भीतर दो संदिग्धों को काबू कर श्रद्धालु का मोबाइल बरामद कर लिया। बताया जा रहा कि महिला मंदिर में माथा टेक रही थी, इसी दौरान शातिरों ने उसकी पैंट की जेब से मोबाइल निकाल लिया। चोरी का पता चलने पर श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह, महिला होमगार्ड राजेश्वरी गिल और पूनम, सुमन तुरंत चौकस हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर परिसर में ही एक महिला और एक व्यक्ति को दबोच लिया, जिन पर मोबाइल चोरी करने का शक था।इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की गई, जिसमें दोनों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं और वे मोबाइल निकालते हुए दिखाई दिए। दोनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के दौरान दोनों संदिग्धों से चोरी हुआ मोबाइल पुलिस ने जब्त कर महिला श्रद्धालु को लौटा दिया। वीरवार से सावन अष्टमी मेला शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी भी पूरी तरह चौकस हो गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु की जेब से मोबाइल चोरी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar