Meerut News: एमएम क्रिकेट लीग 10 मई से, 30 अप्रैल को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

संवाद न्यूज एजेंसी लावड़। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से एमएम क्रिकेट लीग का आयोजन 10 मई से किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी 30 अप्रैल को की जाएगी। नीलामी में खिलाड़ी पैसों की बजाय पॉइंट सिस्टम के आधार पर टीमों द्वारा खरीदे जाएंगे।मीठेपुर मार्ग पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक डॉ. इकबाल मलिक और सह-आयोजक साईम रिजवी ने बताया कि लीग में जिले की 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें करीब 150 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। सभी मुकाबले चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 5100-5100 रुपये, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। हर मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मैनेजर रिहान, सैफ मलिक, मोहम्मद इस्तेकार आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: एमएम क्रिकेट लीग 10 मई से, 30 अप्रैल को होगी खिलाड़ियों की नीलामी #MMCricketLeagueToBeginOnMay10 #PlayerAuctionOnApril30 #SubahSamachar