विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना शुरू, कब आएगा पहला रुझान?

चार राज्यों में विधानपरिषदों की खाली सीटों पर चुनाव गत 23 अक्तूबर को कराए गए। निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधान परिषदों की सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती कराई जाएगी। चारों राज्यों में मतगणना पर देशभर की नजरें हैं क्योंकि, तीन राज्यों में भाजपा की सरकार है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 11 सीटों पर चुनाव कराए गए हैं। यहां होने वाली मतगणना खास तौर पर चर्चा में है। बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां इसलिए भी अधिक चर्चा में हैं क्योंकि चंद महीने बाद यहां चुनाव कराए जाने हैं। ये भी पढ़ें-यूपी: प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना आज, इन सात शहरों में होगी गिनती; जानिए कब आएंगे परिणाम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना शुरू, कब आएगा पहला रुझान? #IndiaNews #National #MlcElections #SubahSamachar