Yamuna Nagar News: सीवरेज व्यवस्था की खुद मॉनिटरिंग करेंगे विधायक

यमुनानगर। शहर में जगह-जगह जाम और ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज सिस्टम पर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आ गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने व्यवस्था के संबंध में आपत्ति भी जताई। उन्होंने कहा कि अब सीवरेज व्यवस्था की निगरानी वह स्वयं करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय होगी। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विधायक ने शहर के विभिन्न वार्डों से मिल रही जाम सीवरेज और ओवरफ्लो की शिकायतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लोगों को गंदे पानी, बदबू और बीमारियों के खतरे के बीच जीवन यापन करने को मजबूर नहीं किया जा सकता। विधायक ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे हर माह स्वयं सीवरेज व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइनें जाम हैं, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए और जहां क्षमता से अधिक दबाव है, वहां तकनीकी समाधान तैयार किया जाए। बैठक में विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अगली समीक्षा बैठक तक हालात में सुधार नजर नहीं आया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सीवरेज व्यवस्था की खुद मॉनिटरिंग करेंगे विधायक #MLAWillMonitorTheSewerageSystemHimself #SubahSamachar