Rohtak News: विधायक ने सरकार पर साधा निशाना

कलानौर। कांग्रेस संगठन में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रविवार को गांव माडोदी जाटान में कुशलानन्द का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कलानौर विधायक शकुंतला खटक और शहरी कांग्रेस प्रधान महेंद्र अरोड़ा भी पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर कुशलानन्द को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।विधायक शकुंतला खटक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी वर्ग को खुश नहीं कर पा रही है। सभी वर्ग, कर्मचारी और युवा आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों पर भी लाठीचार्ज कराया जाता है। कुशलानन्द ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों और आमजन के मुद्दे उठाने का भरोसा दिया। महेंद्र अरोड़ा ने भी संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: विधायक ने सरकार पर साधा निशाना #MLATargetsTheGovernment #SubahSamachar