Sonipat News: विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला के हॉल निर्माण को विधायक ने दिए 11 लाख रुपये
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर कमेटी को 11 लाख रुपये सहयोग राशि का चेक सौंपा। यह राशि मंदिर परिसर में बनने वाले नए हॉल के निर्माण पर खर्च की जाएगी।विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकता और संस्कारों की डोर में बांधने का कार्य करते हैं। ऐसे स्थानों का विकास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। कमेटी प्रधान सुलेखचंद पांचाल ने बताया कि लंबे समय से मंदिर में एक बड़े हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक की ओर से दी गई सहयोग राशि से इस कार्य को गति मिलेगी और भविष्य में यहां धार्मिक, सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे। इस दौरान पार्षद दिनेश अदलखा, राकेश पांचाल, जोगिंद्र धीमान, विनोद जांगड़ा, राममेहर जांगड़ा, हरिओम पांचाल, प्रवीन, जगदीश पांचाल व सतबीर जांगड़ा भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 18:04 IST
Sonipat News: विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला के हॉल निर्माण को विधायक ने दिए 11 लाख रुपये #MLAProvidesAssistanceForTheConstructionOfTheVishwakarmaMandirDharamshalaHall. #SubahSamachar
