Tehri News: स्कूल का उच्चीकरण करने पर विधायक को भेंट किया चांदी का मुकुट

घनसाली (टिहरी)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमातोली का इंटर स्तर में उच्चीकरण किए जाने पर घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह को क्षेत्र के लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। उच्चीकरण होने पर रविवार को विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ भी किया गया। विधायक शाह ने कहा कि क्षेत्र के सभी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में उनकी ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट,जयवीर मिंया, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, विनोद लाल, संदीप आर्य, सुरेंद्र रावत, मदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: स्कूल का उच्चीकरण करने पर विधायक को भेंट किया चांदी का मुकुट #MLAPresentedWithASilverCrownForUpgradingTheSchool. #SubahSamachar