Sonipat News: विधायक ने घसौली में दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। गांव घसौली में बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब 2 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांव पहुंचने पर सरपंच महेश त्यागी और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। 31 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी, 15 लाख 90 हजार रुपये का स्वागत द्वार, 20 लाख रुपये का आंबेडकर भवन, 18 लाख रुपये से चौपाल के सामने पार्क, 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर और 10 लाख रुपये से तालाब के चारों ओर फेंसिंग के कार्य किए जाएंगे।इसके अलावा राजबल से ताराचंद के खेत तक 18.38 लाख, रामनगर रोड से देवानंद के खेत तक 7.54 लाख, उमेदगढ़ रोड से कृष्ण के खेत तक 3.64 लाख और रामनगर से बाजे काशी के खेत तक करीब 8.58 लाख की लागत से रास्ता पक्का किया जाएगा। विधायक ने 9 लाख रुपये की लागत से तैयार तालाब की फिरनी और 7 लाख रुपये से बने श्मशान घाट के बरामदा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। खासकर बेटियों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए गांवों में लाइब्रेरी खोली जा रही है।विधायक ने भरोसा दिलाया कि गांव के लंबित कार्यों के लिए भी जल्द बजट जारी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक बड़ी रैली घसौली गांव में होगी। उसकी तारीख जल्द तय होगी। इस अवसर पर एसडीओ विपुल छौक्कर, बीडीपीओ राजेश टिवाना, सरपंच महेश त्यागी, गुरमेल सरपंच, नरेंद्र यादव, बलराज, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: विधायक ने घसौली में दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास #MLALaidTheFoundationStoneForDevelopmentWorksWorthRs2CroreInGhasoli. #SubahSamachar