Yamuna Nagar News: विधायक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जगाधरी। वार्ड नंबर-4 के गांव भगवानगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगवानगढ़ में बन रहे बैडमिंटन कोर्ट, सामुदायिक केंद्र, सड़क और माजरी का दौरा किया। वहीं चनेटी में सामुदायिक भवन और वाल्मीकि भवन और बूड़िया में आंगनबाड़ी केंद्र और पार्क का भी निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।यहां विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि सरकार सबका साथ- सबका विकास की भावना से काम कर रही है। सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए व सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा चुके हैं। लोगों की मांग व आवश्यकताओं को सरकार की ओर से प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, गौरव भाटिया महामंत्री, संजय शर्मा, अशोक, गोविंद, विजय पंजेटा, ओम प्रकाश, मुकेश, पंकज सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद-----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 03:58 IST
Yamuna Nagar News: विधायक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण #MLAInspectedTheDevelopmentWorks #SubahSamachar
