Panipat News: विधायक ने 18 लाभार्थियों को 7.65 लाख की सब्सिडी के चेक बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने शनिवार को समालखा स्थित ब्लूजे टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में बिजली निगम द्वारा आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 18 लाभार्थियों को 7.65 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों को सोलर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक भड़ाना ने कहा कि सूर्य ऊर्जा असीमित और निशुल्क स्रोत है। यदि हम इसके पूरे पोटेंशियल का उपयोग करें तो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए देशभर में बड़े स्तर पर कार्य हो रहा है। राजस्थान जैसे राज्यों में बंजर भूमि पर भी सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश झंडा मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 02:51 IST
Panipat News: विधायक ने 18 लाभार्थियों को 7.65 लाख की सब्सिडी के चेक बांटे #MLADistributedSubsidyChecksWorthRs7.65LakhTo18Beneficiaries #SubahSamachar
